पड़ोसी ही निकले चोर! विक्टोरिया अस्पताल के सामने लाखों के स्पेयर पार्ट्स पार




सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात, व्यापारिक रिश्तों में दरार—ओमती थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला

जबलपुर। शहर के व्यस्त हितकारिणी मार्केट में भरोसे को तोड़ देने वाली एक हैरान करने वाली चोरी सामने आई है। विक्टोरिया अस्पताल के ठीक सामने स्थित होम एप्लायंस की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के स्पेयर पार्ट्स पार कर दिए गए—और आरोप किसी बाहरी पर नहीं, बल्कि पड़ोसी दुकानदारों पर ही लगा है।

शिकायतकर्ता पंचशील नगर निवासी सुखप्रीत कौर रैत ने ओमती थाना पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी “स्पेयर वर्ल्ड” नाम से होम एप्लायंस और स्पेयर पार्ट्स की थोक दुकान है। 1 फरवरी को वे व्यापारिक कार्य से दिल्ली गई थीं। दुकान की जिम्मेदारी उनके भाई हरमीत सिंह और कर्मचारियों—शुभम झारिया, रेशमा पटैल और पूजा पासी—पर थी।

3 फरवरी को हरमीत सिंह ने फोन कर बताया कि दुकान का एक ताला खुला हुआ है और अंदर से सामान गायब लग रहा है। 6 फरवरी को वापस लौटकर जब सुखप्रीत ने स्टॉक चेक किया तो चोरी का पूरा खुलासा हुआ।

चोरी गए सामान में शामिल हैं:

  • आरओ के 2 बॉक्स

  • इंडक्शन का 1 बॉक्स

  • मिक्सर ग्राइंडर का 1 बॉक्स

  • सीलिंग फैन के स्टेटर (सेमीटोन कंपनी) के 2 बॉक्स

  • कूलर मोटर के 3 कार्टून

  • कूलर पंप के 2 कार्टून

  • मिक्सी के बुस का 1 कार्टून

  • और 3 चेक (हरे माधव इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा दिए गए)



मामले ने उस वक्त चौंकाने वाला मोड़ लिया जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सुखप्रीत कौर के मुताबिक, पड़ोस की दुकान “हरे माधव इलेक्ट्रॉनिक्स” से उनके अच्छे संबंध थे और वहां लगे कैमरों का एक्सेस उनके मोबाइल में था।

फुटेज में साफ दिखाई दिया कि रात करीब 9 बजे चंद्रकुमार चावला और राजा चावलाजो उसी पड़ोसी दुकान के संचालक हैंउनकी दुकान की तरफ से सामान निकालकर अपनी दुकान में ले जाते नजर आ रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post