जबलपुर: घरेलू गैस सिलेंडरों का हो रहा था व्यावसायिक इस्तेमाल, होटल पर कार्रवाई



जबलपुर। कलेक्टर के निर्देश पर घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंडियन मार्केट के पास स्थित एक होटल पर खाद्य, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी।

जांच के दौरान मौके से कुल 13 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 5 कमर्शियल और 8 घरेलू सिलेंडर शामिल हैं। जांच में सामने आया कि घरेलू सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्य में किया जा रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है। टीम ने तत्काल सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया और नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

खाद्य विभाग के अधिकारी मेसी क़व्वट ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और उनके व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अनियमितताओं को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post